महराजगंज। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पनियरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में पुलिस टीम ने सिलेंडर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, थाना पनियरा में दर्ज मु0अ0सं0 218/2026, धारा 305(e)/317(2) बीएनएस के तहत आरोपी की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर उसे दबोच लिया गया।
गिरफ़्तारी के दौरान, पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया एक गैस सिलेंडर, पाइप और रेगुलेटर बरामद किया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के बाद थाना पनियरा पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।
मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।