Maharajganj News : डीएम-एसपी की जेल पर अचानक रेड, बैरकों से लेकर सुरक्षा तक खंगाली हर व्यवस्था

    31-Jul-2026   
Total Views |

महराजगंज। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने गुरुवार को जिला कारागार, महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल अधीक्षक सहित कारागार प्रशासन और पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की सभी बैरकों का गहनता से निरीक्षण करते हुए निरुद्ध बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली एवं अभिलेखों की जांच की। साथ ही कारागार परिसर की स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया, जो संतोषजनक पाई गईं।


जेल अधीक्षक ने बताया कि कारागार में नियमित रूप से सुरक्षा मानकों के अनुरूप तलाशी अभियान एवं निरीक्षण की कार्रवाई की जाती है।

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए। साथ ही बैरकों का नियमित निरीक्षण, शातिर एवं संवेदनशील बंदियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।