Spider Man Brand New Day Collection : मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है। इसने न केवल पहले दिन छप्पर फाड़ कमाई की है बल्कि इसने भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग का नया बेंचमार्क भी सेट कर दिया है। ट्रेड विशेषज्ञों की नजर अब इस बात पर है कि फिल्म वीकेंड तक कितनी बड़ी कमाई करती है।
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन भारत में 60.60 करोड़ रुपये का नेट और 72.44 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया। इसके साथ ही यह भारत में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है।
इस फिल्म ने कुल मिलाकर 72.3% की शानदार ऑक्यूपेंसी दर्ज की। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने अंग्रेजी वर्जन में सबसे ज्यादा 32.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। वहीं हिंदी वर्जन मे इसने पहले दिन 22 करोड़ कमाए हैं, जबकि तमिल में 3 करोड़, तेलुगु में 3.25 करोड़, मलयालम में 0.07 करोड़ और कन्नड़ में 0.03 करोड़ का कलेक्शन किया है।
पहले दिन की ऐतिहासिक शुरुआत के बाद दूसरे दिन भी फिल्म की एडवांस बुकिंग और ऑक्यूपेंसी मजबूत बनी हुई है। ट्रेड विश्लेषकों का अनुमान है कि वीकेंड तक फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर सकती है और भारत में हॉलीवुड फिल्मों के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।