Alpha Collecction : सिर्फ 3 दिन में हुआ बड़ा उलटफेर! आलिया की 'अल्फा' ने तोड़ डाले कई रिकॉर्ड
06-Jul-2026
Total Views |
Alpha Collecction : आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'अल्फा' ने शुरुआती धीमी शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की है। रिलीज के तीसरे दिन रविवार को फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली, जिससे इसका ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 34 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया।
'अल्फा' का तीसरे दिन का कलेक्शन
'अल्फा' जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसे लोगों और क्रिटिक्स की ओर से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म ने धीमी शुरुआत की और सैकनिल्क के अनुसार, ओपनिंग डे पर महज 9.25 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई। हालांकि, वीकेंड तक आते-आते इसने रफ्तार पकड़ ली। फिल्म ने दूसरे दिन यानी कि शनिवार को 11.50 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म को तीसरे दिन यानी कि रविवार की छुट्टी का भी बंपर फायदा मिला। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 13.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था, जिसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 34 करोड़ तक पहुंच गया।
'अल्फा' ने इन 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का तोड़ा रिकॉर्ड
'अल्फा' ने ओपनिंग वीकेंड पर बंपर कमाई कर ली है। धीमी रफ्तार के बाद भी ये 35 करोड़ के करीब पहुंच गई है, जबकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। इसी के साथ ही इसने ओपनिंग वीकेंड पर 2026 की 10 बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम इंडिया कलेक्शन को पछाड़ दिया है।
इस लिस्ट में हॉन्टेड 3डी- 18.69 करोड़, भारत भाग्य विधाता- 7.01 करोड़, पेद्दी- 22.46 करोड़, चांद मेरा दिल- 31.14 करोड़, अस्सी- 11.42 करोड़, गवर्नर- 6.21 करोड़, बंदर- 4.18 करोड़, राहु केतु- 6.37 करोड़, हैप्पी पटेल- 6.2 करोड़, वध 2- 3.83 करोड़ शामिल हैं।