Maharajganj News: 500 मकान मालिकों पर नगर पालिका की सख्ती, हाउस टैक्स नहीं भरा तो कटेगा पानी कनेक्शन

    06-Jul-2026
Total Views |

महराजगंज।
नगर पालिका परिषद महराजगंज ने हाउस टैक्स बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। शहर के करीब 500 ऐसे मकान मालिकों की पहचान की गई है जिन्होंने अब तक एक बार भी हाउस टैक्स जमा नहीं किया है।

इन मकान मालिकों को नोटिस जारी करने की तैयारी हो रही है। नोटिस के एक सप्ताह में टैक्स नहीं जमा करने पर विधिक कार्रवाई होगी।

69 हजार आबादी वाले नगर पालिका परिषद महराजगंज में 25 वार्ड हैं। गांव से वार्ड बने मोहल्लों को छोड़कर पुरानी आबादी में 5700 मकान हैं। इन सभी मकान मालिकों को हाउस टैक्स जमा करना है। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन से वार्डवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। वार्डवार लगे ये कर्मचारी करीब सभी मकान मालिकों का हाउस टैक्स का निर्धारण कर उन्हें उपलब्ध कराया है। लेकिन पांच सौ मकान मालिक एक बार भी हाउस टैक्स जमा नहीं किए हैं। इन अधिकांश मकानों में सरकारी से लेकर प्राइवेट कंपनी के कार्यालय संचालित हैं। नगर पालिका प्रशासन इन मकान मालिकों को चिह्नित कर नोटिस जारी करेगा।

नोटिस के बाद हाउस टैक्स जमा नहीं करने पर नगर पालिका प्रशासन इनके घर का पानी कनेक्शन काटेगा। इसके बाद भी टैक्स जमा नहीं करने पर विधिक कार्रवाई होगी।

शत-प्रतिशत हाउस टैक्स जमा करा रही नगर निकाय को शासन उसके विकास के लिए अतिरिक्त धन जारी करती है। टैक्स नहीं जमा करने पर शासन धन नहीं जारी करता है। इससे शहर का विकास ठप हो जाता है। ऐसे में शहर के विकास के लिए हर मकान मालिक को हाउस टैक्स जमा करना जरूरी है।

नगर पालिका प्रशासन ने शहरवासियों की सुविधा के लिए हाउस टैक्स के साथ ही जलमूल्य भी निर्धारित किया है। ऐसे में हाउस टैक्स जमा करने के बाद मकान मालिक को जलमूल्य नहीं देना पड़ता है।

नगर पालिका का कहना है कि शहर के विकास कार्यों के लिए हाउस टैक्स का समय पर भुगतान बेहद आवश्यक है। शासन भी उन्हीं नगर निकायों को अतिरिक्त विकास निधि उपलब्ध कराता है, जहां कर संग्रहण संतोषजनक होता है। ऐसे में नागरिकों का सहयोग शहर के विकास के लिए जरूरी है।

नोटिस जारी करने के बाद निर्धारित दिन के अंदर टैक्स नहीं जमा करने पर उनके घर का पानी कनेक्शन काटने की कार्रवाई होगी। इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।