Maharajganj News : संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 187 शिकायतों में 23 का मौके पर निस्तारण
06-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। तहसील नौतनवा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व, पुलिस, विकास और अन्य विभागों से संबंधित कुल 187 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 23 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए जिलाधिकारी ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से तहसील दिवस और आईजीआरएस (IGRS) पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि अंतिम रिपोर्ट लगाने से पहले संबंधित शिकायतकर्ता से अवश्य संपर्क किया जाए और उसकी संतुष्टि सुनिश्चित की जाए।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने भी पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और जवाबदेही बनाए रखें।
प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि सभी लंबित शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर नियमानुसार निस्तारण कराया जाएगा।