Maharajganj News : बस 500 मीटर दूर थी पुलिस, फिर भी युवती के हाथ से 'ये' छीन ले गए बेख़ौफ़ युवक

    06-Jul-2026
Total Views |

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल कस्बे में रविवार को दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर की दूरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवती के हाथ से मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़िता ने परतावल चौकी पहुंचकर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, परतावल चौकी क्षेत्र की रहने वाली युवती परतावल बाजार स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान पर काम करने जा रही थी। रास्ते में साईं मंदिर के पास एक आयरन स्टोर के सामने उसकी मां का फोन आया, जिस पर वह सड़क किनारे खड़े होकर बात करने लगी। तभी पीछे से बाइक पर सवार तीन युवक आए और मोबाइल झपटकर परतावल बाजार की ओर भाग निकले।


थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।