Maharajganj News : फल मंडी में दबिश और फिर गिरफ्तारी... गैंगस्टर एक्ट का वांछित आखिर पुलिस के हत्थे कैसे चढ़ा?

    07-Jul-2026
Total Views |

महराजगंज। जनपद के थाना भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए अभियुक्त को धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धनंजय पुत्र संजय डोम (22 वर्ष), निवासी पहुनवा टोला, बेलघाट, थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना भिटौली में मु0अ0सं0 112/2026 के तहत धारा 2(b)(i)/3(1) गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज था और वह लंबे समय से वांछित चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि 6 जुलाई 2026 को गोरखपुर स्थित फल मंडी में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार धनंजय के खिलाफ विभिन्न थानों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें थाना भिटौली में वर्ष 2025 के चार मुकदमे तथा वर्ष 2026 का गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा शामिल है। दर्ज मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीकृत हैं।

इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जितेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल संजीव श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल राजमोहन यादव, हेड कांस्टेबल सोनू यादव, कांस्टेबल अंकित यादव, आरक्षी अनुराग, महिला कांस्टेबल रीतू दूबे एवं महिला कांस्टेबल खुशबू शामिल रहीं।