Maharajganj News : AIMIM ने नौतनवा में संगठन को दी नई धार, युनुस खान बने विधानसभा सचिव
08-Jul-2026
Total Views |
इबरार अहमद खान
महराजगंज। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने महराजगंज में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता युनुस खान को 316 विधानसभा नौतनवा का विधानसभा सचिव नियुक्त किया है। यह मनोनयन पार्टी के जिला अध्यक्ष सरवर खान द्वारा जारी किया गया।
जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि युनुस खान ने पार्टी के प्रति निरंतर समर्पण, संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी तथा जनहित के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाई है। उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि युनुस खान विधानसभा सचिव के रूप में संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे, पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने युनुस खान को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से 316 विधानसभा नौतनवा में AIMIM का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनता के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत होगी।