Maharajganj News : घुघली में पुलिस का एक्शन ! 315 बोर के तमंचे संग युवक गिरफ्तार

    08-Jul-2026
Total Views |

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत घुघली थाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को 315 बोर के अवैध देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को सूचना के आधार पर घुघली थाना पुलिस ने अन्नपूर्णा ज्वेलर्स के पूर्व स्थित पटेल बगीचे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अबरार पुत्र सैय्यद अली, निवासी गोपाल नारायण टोला, थाना घुघली, जनपद महराजगंज बताया। उसकी उम्र करीब 32 वर्ष है।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्ज़े से एक अवैध 315 बोर का देशी तमंचा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना घुघली में मु0अ0सं0 147/2024 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जयप्रकाश, उपनिरीक्षक शाहिद सिद्दीकी, कांस्टेबल धनंजय यादव, कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल विशाल गुप्ता तथा कांस्टेबल अमित कुमार यादव शामिल रहे।