Maharajganj News : चेकिंग के दौरान मिली बड़ी सफलता, पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
09-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मेहरौना चौराहे से दबोचकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चल रहे अभियान के दौरान बुधवार को कोल्हुई पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थाना कोल्हुई में दर्ज मुकदमा संख्या 49/2026, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस तथा 5J(II)/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित मदन पाण्डेय (21 वर्ष) निवासी हरैया पंडित, थाना कोल्हुई को मेहरौना चौराहा से शाम करीब 6:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस तथा 5J(II)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।