Ramayan Trailer Grand Launch : 'रामायण' की ट्रेलर डेट आउट! जानिए कब और कहां होगा ग्रैंड लॉन्च
09-Jul-2026
Total Views |
Ramayan Trailer Grand Launch : बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण पार्ट-1' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है कि इसका ट्रेलर 18 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर लॉन्च के लिए दिल्ली के भारत मंडपम में भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की गई है।
18 जुलाई को रिलीज होगा ट्रेलर रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर 18 जुलाई को रिलीज होने वाला है। मेकर्स दिल्ली के भारत मंडपम में एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन कर रहे है, जहां फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ग्रैंड इवेंट में फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा शामिल होंगे। फिल्म की स्टार कास्ट के भी इस मौके पर मौजूद रहने की संभावना है। ट्रेलर लॉन्च को भव्य बनाने के लिए मेकर्स ने खास तैयारियां की हैं।
'रामायण' की स्टार कास्ट 'रामायण' की बात करें तो इस फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी हैं। वहीं, फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म में रवि दुबे, साई पल्लवी, सनी देओल और यश जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। कन्नड़ सुपरस्टार यश फिल्म में रावण का दमदार रोल निभाएंगे। वहीं, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे।
'रामायण पार्ट 1' की रिलीज डेट बता दें कि 'रामायण' एक नहीं, बल्कि दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पहला पार्ट 6 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। वहीं, इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज किया जाएगा। मेकर्स के साथ-साथ दर्शकों को भी इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं।