Maharajganj News : यूपी बोर्ड ने कर दिया ऐलान! जानिए कब होगी इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा
09-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। जनपद के 412 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित होगी, जिसके लिए महराजगंज इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
जनपद के 197 हाईस्कूल व 215 अभ्यर्थी इंटर मीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे। यह विद्यार्थी शिक्षा सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे लेकिन एक विषय में अनुत्तीर्ण रह गए। कंपार्टमेंट में पास होने पर यह अगली कक्षा में दाखिला ले सकेंगे।
केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा शुरू होने से पहले और समाप्ति के बाद प्रवेश द्वार पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगने देने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित है।
हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी जबकि इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों, केंद्र व्यवस्थापक, शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारियों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। 17-18 को प्रैक्टिकल एग्जाम कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए बोर्ड ने 17 व 18 जुलाई की तारीख निर्धारित की है। प्रैक्टिकल के लिए स्कूल के मार्फत अभ्यर्थियों को सूचना देनी होगी।