Maharajganj News : 80 साल के बुजुर्ग को नहलाना पड़ा भारी! पड़ोसियों के बीच खूनी बवाल

    01-Aug-2026   
Total Views |

भिटौली। थाना क्षेत्र के सिसवा राजा गांव में मामूली बात को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया। 80 वर्षीय बुजुर्ग को नहलाने के दौरान सड़क पर पानी बहने को लेकर शुरू हुए विवाद में मां-बेटी के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

पीड़िता राधिका देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 जुलाई की शाम करीब छह बजे वह अपने 80 वर्षीय बुजुर्ग ससुर रामवृक्ष गुप्ता को घर के बाहर नहला रही थी। नहलाते समय पानी सड़क पर बहने लगा, जिसको लेकर पड़ोसी अजय गुप्ता और उनकी पत्नी सुनीता देवी ने आपत्ति जताई।

आरोप है कि कहासुनी के दौरान विवाद बढ़ गया और अजय गुप्ता ने राधिका देवी को घसीटकर मारपीट की। घटना के दौरान उनकी बेटी के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई।

थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर अजय गुप्ता और सुनीता देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।