Maharajganj News : नौनिहालों और माताओं की सेहत पर खास फोकस, सिसवा में लगा टीकाकरण शिविर

    01-Aug-2026   
Total Views |

सिसवा बाजार। नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के वार्ड संख्या-24 स्थित चित्रगुप्त नगर (नौका टोला) में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा के तत्वावधान में नियमित टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और किशोर-किशोरियों को आवश्यक टीके लगाए गए तथा जरूरतमंदों को दवाओं का भी वितरण किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की एएनएम सिरजवती कुशवाहा ने बताया कि यह माह के प्रथम नियमित टीकाकरण सत्र के अंतर्गत आयोजित अभियान था, जिसका उद्देश्य बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को समय पर आवश्यक टीके उपलब्ध कराकर उन्हें विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रखना है।

टीकाकरण शिविर में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों, 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों तथा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित लोगों को नियमित टीकाकरण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।

इस अवसर पर एएनएम सिरजवती कुशवाहा, सुपरवाइजर मीनाक्षी देवी, बबीता देवी, प्रेमलता शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं वार्ड के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।


रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।