सोनौली। भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर मालवाहक वाहनों का दबाव लगातार बढ़ने से शुक्रवार को ट्रकों की कतार करीब 10 किलोमीटर तक पहुंच गई। लंबी कतार के कारण नेपाल जाने वाले वाहन चालकों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा, जिससे सीमा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।
जानकारी के अनुसार, नेपाल की ओर मालवाहक वाहनों की संख्या बढ़ने से बॉर्डर पर ट्रकों की लंबी लाइन लग गई। कई चालक घंटों तक सड़क पर खड़े रहने को मजबूर रहे, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ।
वाहनों की लंबी कतार के बीच कुछ चालक अपनी बारी छोड़कर आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सोनौली पुलिस ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस टीम लगातार निगरानी कर कतार तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
पुलिस का कहना है कि सीमा पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सभी वाहनों का क्रमवार आवागमन सुनिश्चित कराने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।