महराजगंज। फरेन्दा विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत आनंदनगर स्थित सेठ पूरन मल्ल जयपुरिया जूनियर हाईस्कूल परिसर में विधायक निधि से निर्मित चार यूनिट सामुदायिक शौचालय का शनिवार को क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र चौधरी द्वारा लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय की व्यवस्था से विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी तथा स्वच्छता अभियान को भी मजबूती मिलेगी।
वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं और जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। भविष्य में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्य जारी रहेंगे।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।