Maharajganj News : महराजगंज में जुटा शिक्षक समुदाय, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का जोरदार स्वागत

    10-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद महराजगंज के तत्वावधान में सोमवार, 10 अगस्त को जिला पंचायत सभागार में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) देवेंद्र प्रताप सिंह रहे, जबकि विनय तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का शिकारपुर में सिसवा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू भैया एवं राजन विश्वकर्मा द्वारा माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक समुदाय के हितों की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाने का कार्य लगातार करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की समस्याओं एवं मांगों को पूरी मजबूती के साथ सदन में उठाया जाता रहेगा।

इस अवसर पर शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों ने कहा कि उनके हितों के लिए लगातार संघर्ष करने वाले ऐसे जनप्रतिनिधि का सम्मान करना सभी का दायित्व है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों की उपस्थिति ने एकजुटता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बेचू मद्धेशिया, संरक्षक नन्दू गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष महावीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरजीत कुमार, महामंत्री अभय प्रकाश आनंद एवं कोषाध्यक्ष सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रांतीय पदाधिकारियों में प्रांतीय अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, प्रांतीय महामंत्री विश्वनाथ सिंह, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव संजय मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम निगम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष बलराम निगम, जिला मंत्री अम्बरीष शुक्ल, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ब्लॉक अध्यक्षों में शशिकेश तिवारी प्रांतीय संगठन मंत्री/अध्यक्ष निकाय निचलौल नीरज राय पनियरा गौस आजम फरेंदा चन्दन द्विवेदी नौतनवां राजेश धरिया (सदर), घनश्याम यादव घुघली अतुल पटेल निचलौल नन्दू गुप्ता सिसवा अशोक सिंह परतावल विमलेश राय धानी एवं सुमित पटेल मंत्री, निचलौल सहित सभी ब्लॉकों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्रीगणों में सुनील मिश्रा (पनियरा), विकास मिश्रा फरेंदा सच्चिदानन्द मिश्रा नौतनवां अखिलेश मिश्रा सदर पवन पटेल घुघली अरुण कुमार नौतनवां अमरजीत सिसवा दिनेश कन्नौजिया परतावल रवि मिश्रा धानी अख्तर हुसैन लक्ष्मीपुर मुकेश सिंह मिठौरा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान शैक्षिक उन्नयन, शिक्षक हितों और संगठन की एकजुटता को लेकर चर्चा हुई। बड़ी संख्या में शिक्षकों की मौजूदगी से आयोजन में उत्साह का माहौल रहा।


रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।