सिसवा बाजार। सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को जल्द ही आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलने जा रहा है। अब दुर्घटना, गंभीर बीमारी या किसी अन्य आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध होगी। सरकार की ओर से नगर पालिका को एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है।
नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला देवी और उनके प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल के प्रयास से नगर को यह महत्वपूर्ण सुविधा मिली है। यह एम्बुलेंस 13 अगस्त को नगर पालिका कार्यालय पहुंचेगी और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जनता की सेवा में समर्पित कर दी जाएगी। इसके बाद नगर क्षेत्र के लोगों को दुर्घटना, गंभीर बीमारी अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में काफी सहूलियत मिलेगी यह सेवा मरीजों को सिसवा से गोरखपुर और गोरखपुर से लखनऊ तक के अस्पतालों तक ले जाने की सुविधा प्रदान करेगी।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने बताया कि नगरवासियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। एंबुलेंस की सुविधा मिलने से जरूरतमंद लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर ये एंबुलेंस जनता की सेवा में उपलब्ध रहेगी नगरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा होगी।
रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।