ठूठीबारी। पंचमुखी शिव मंदिर ईटहिया में चल रहे मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में जेब काटने के आरोप में ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक पर्स बरामद किया, जिसमें 12,400 रुपये नकद, एक निर्वाचन कार्ड और एक फोटो मिला।
ठूठीबारी कोतवाली महिला उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्य अपनी टीम के साथ ड्यूटी कर रही थी। संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान आरती मांझी (30) निवासी नरकटियागंज बिहार और चंद्रमुखी मांझी (25) निवासी अखाड़ाघाट थाना मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से एक पर्स बरामद किया हुआ, जिसमें 12,400 रुपये, एक निर्वाचन कार्ड, एक फोटो रखा था।
निचलौल क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं को जेब काटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।