Maharajganj News : तिरंगों से सजा सिसवा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

    12-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी सिसवा मंडल की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

यात्रा सुबह करीब 10 बजे बेलवा चौधरी स्थित किसान आदर्श इंटर कॉलेज से शुरू हुई। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ता देशभक्ति के नारों के साथ राजाजीपुरम नगर से होते हुए आगे बढ़े। यात्रा का समापन हनुमान मंदिर के पास हुआ।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर आजादी के वीर नायकों को नमन किया।

कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य नागेन्द्र मल, मंडल उपाध्यक्ष हरिकिशुन कुशवाहा, वैष्णो कुमार सोनी, प्रमोद जायसवाल, पिंटू, मनोज जायसवाल, राजेश वैश्य, सुनील पाठक, मंडल महामंत्री राजू सिंह, राम मिलन गुप्ता, मंडल मंत्री पिंटू गुप्ता, रवि जायसवाल, गणेश खरवार, मनीष रौनियार, शेषनाथ, विनोद चौधरी, रविन्द्र चौधरी, गोपाल मौर्य, सुरेन्द्र मल, पिंटू पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।


रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।