Maharajganj News : अब पता चलेगा आपका पनीर शुद्ध है या नहीं, महराजगंज में तीन जगहों से सैंपल

    13-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। बाजार में बिक रहे पनीर की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को शहर के कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम ने तीन अलग-अलग प्रतिष्ठानों से पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। अब लैब रिपोर्ट से पता चलेगा कि इन प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल किया जा रहा पनीर गुणवत्ता के मानकों पर कितना खरा उतरता है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले फरेंदा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। यहां से पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। इसी क्रम में फरेंदा रोड पर एसबीआई के निकट स्थित एक स्वीट एंड रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। यहां से भी पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।


इसके बाद टीम ने कॉलेज रोड स्थित एक स्वीट हाउस का निरीक्षण किया। यहां से पनीर का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालक को खाद्य सामग्री के रखरखाव, स्वच्छता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह और पवन गौड़ शामिल रहे।

प्रभारी सहायक आयुक्त खाद्य-दो केके उपाध्याय ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह का जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।