Maharajganj News : फरेंदा में तिरंगे के रंग में रंगा पूरा शहर! भव्य रैली में गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे

    14-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज
। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र 315 के नगर पंचायत फरेंदा में देशभक्ति का जोश देखने को मिला। नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, सभासदों, भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली में शामिल लोगों के हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारे थे। 'भारत माता की जय' और तिरंगे के सम्मान से जुड़े नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। रैली के दौरान लोगों ने राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया।


तिरंगा रैली में स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ सभासदों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से फरेंदा का माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया।

भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी, पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने रैली के माध्यम से एकता, राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया।

रैली के दौरान देशभक्ति गीतों और नारों के बीच लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का माहौल और मजबूत कर दिया।


मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।