Maharajganj Sports : महराजगंज की पांच बेटियों ने रचा इतिहास! अमेठी में राज्य स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा में दिखाएंगी दमखम

    14-Aug-2026
Total Views |

महराजगंज। जिले की बेटियां अब फुटबॉल के मैदान में अपनी प्रतिभा का दम दिखाने के लिए तैयार हैं। सदर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की पांच छात्राओं का चयन जूनियर बालिका फुटबॉल की मंडलीय टीम में हुआ है। ये सभी खिलाड़ी अब 18 अगस्त से अमेठी में होने वाली राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में महराजगंज का प्रतिनिधित्व करेंगी।

महराजगंज स्टेडियम के फुटबॉल कोच अमित कुमार कन्नौजिया ने बताया कि शिखा, रागिनी, संजना, बब्बी और मानसी का चयन मंडलीय टीम मे होने के बाद अब ये 18 से अमेठी की राज्य स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा में खेलेगी। सदर कस्तूरबा की गेम टीचर ममता यादव ने बताया कि इनके चयन से जिले की बालिकाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाएगा।

जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि सदर कस्तूरबा की पांच बालिकाएं राज्य स्तरीय स्पर्धा खेलेंगी। स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर से प्राप्त पत्र में पांचों बालिकाओं का नाम शामिल है।

अब इन पांचों बेटियों की नजर अमेठी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पर है, जहां वे अपने खेल का प्रदर्शन कर जिले का नाम और ऊंचा करने की कोशिश करेंगी।