Maharajganj News : सिसवा में 15 अगस्त को होगा बड़ा ऐलान! जनता को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

    14-Aug-2026   
Total Views |
सिसवा बाजार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार नगरवासियों को विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात देने जा रही है। नगर पालिका के प्रयास से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नगर विकास कार्यों को जनता की सेवा के लिए समर्पित किया जाएगा।
इन योजनाओं में जनता मैरिज हॉल (विवाह भवन) का लोकार्पण विवेकानंद नगर बेतखाना गुड़ गोदाम।
शिवाजी नगर में निःशुल्क ई-लाइब्रेरी।
विभिन्न वार्डों में पार्क लाइटों का विस्तार। 25 वार्डों में ओपन जिम।
RO पेयजल प्लांट तथा सड़क एवं नाली निर्माण जैसी महत्वपूर्ण जनसुविधाएं शामिल हैं।
इसके साथ ही नगरवासियों की सुविधा के लिए एम्बुलेंस सेवा तथा अंतिम संस्कार के लिए दो मोक्ष रथ भी जनता की सेवा में उपलब्ध कराए जाएंगे। इन सुविधाओं से नगरवासियों को स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, आवागमन, मनोरंजन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
नगर पालिका की इन जनहितकारी योजनाओं से सिसवा बाजार में नागरिक सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिलने की उम्मीद है। स्वतंत्रता दिवस पर इन विकास योजनाओं को जनता को समर्पित किया जाना नगर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल एवं उनके प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने बताया कि नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। इन योजनाओं के माध्यम से सिसवा नगर के विकास को और गति मिलेगी तथा आम जनता को सीधे तौर पर इसका लाभ प्राप्त होगा।

रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।