महराजगंज। मौसम में बदलाव, उमस, धूल और गर्मी के बीच महराजगंज जिला अस्पताल में आंखों की एलर्जी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। नेत्र विभाग की ओपीडी में अब प्रतिदिन 30 से 40 मरीज आंखों में एलर्जी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। एक सप्ताह पहले यह संख्या महज 10 से 15 मरीज प्रतिदिन थी।
जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निरंजन ने बताया कि प्रतिदिन ओपीडी में 30 से 40 मरीज एलर्जी के पहुंच रहे हैं। जबकि एक सप्ताह पहले 10-15 मरीज आ रहे थे। उन्होंने बताया कि बरसात के समय आंख में आई फ्लू की भी समस्या हो सकती है। ऐसे में बचाव जरूरी है। मौसम में गर्मी, धूल, फंगस आदि के कारण यह होता है।
डॉक्टर के मुताबिक यदि आंख लाल हो रही है, पानी गिर रहा है या जलन जैसी समस्या है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।
उन्होंने लोगों को आंखों को ठंडे पानी से धोने, धूप में निकलने से बचने और आंखों को धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखने की सलाह दी है। साथ ही बिना चिकित्सकीय सलाह के किसी भी तरह की आई ड्रॉप या दवा इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।