आनंदनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आनंदनगर स्थित न्यू सिटी हॉस्पिटल में देशभक्ति और उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अस्पताल के प्रबंधक मोहम्मद आलम के नेतृत्व में तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में अस्पताल के डॉक्टर बृजेश सिंह और डॉ. वीरेंद्र श्रीवास्तव सहित पत्रकार मोहम्मद अली, पत्रकार मुबारक अली तथा अस्पताल के समस्त स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने देश की एकता, अखंडता और सेवा भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।