सिसवा बाजार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार, 15 अगस्त 2026 को सिसवा नगर की सर्राफा मंडी में स्वर्णकार संघ की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संघ के संरक्षक दुर्गा प्रसाद सोनी एवं अध्यक्ष दिनेश सोनी ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित व्यापारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर देश के अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने देश की एकता अखंडता और विकास के लिए योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सभासद जितेंद्र वर्मा, वीरन प्रसाद सर्राफ, पूर्व सभासद धर्मवीर सोनी, मनोज सोनी, महामंत्री वैष्णो कुमार सोनी, प्रभात सर्राफ, सूरज सोनी, अरुण वर्मा, संदीप वर्मा, लक्ष्मण प्रसाद, संतोष सोनी, आशुतोष सोनी, हाजरी सोनी, राजन वर्मा, मनीष सर्राफ, चंदन वर्मा, भरत वर्मा एवं प्रिंस सोनी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।