महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच सोनौली पुलिस को बड़ी बरामदगी मिली है। नेपाल जाने वाले एक कच्चे रास्ते के पास पुलिस ने 50 पीस पोल्ट्री बेल रिंकर और एक बाइक लावारिस हालत में बरामद की है। बरामद सामान को लेकर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम शेष फरेंदा से नेपाल जाने वाले कच्चे रास्ते के पास लावारिस हालत में 50 पीस पोल्ट्री बेल रिंकर तथा हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक (UP 56 BD 3845) बरामद हुई।
पुलिस ने बरामदगी के मामले में थाना सोनौली पर धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया है। बरामद सामान को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया गया है।
मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।