महराजगंज। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के राजाबारी टोला पजरफोरवां में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। घर की दीवार में ठोकी गई सरिया में करंट उतर आने से पुष्पा पासवान (35) पत्नी मनोज पासवान इसकी चपेट में आ गईं। करंट लगते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। महिला की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाने की कोशिश शुरू की, लेकिन उन्हें एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी।
परिजनों के अनुसार, ऑनलाइन कॉल करने के बाद भी संतोषजनक मदद नहीं मिली। मरीज की हालत लगातार बिगड़ रही थी। जब एंबुलेंस नहीं मिली तो परिजनों ने महिला को सामान ढोने वाले ठेले पर लादकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया।
परिजनों के मुताबिक करंट लगने के बाद पुष्पा की हालत लगातार बिगड़ रही थी। उसको तत्काल सीएचसी निचलौल ले जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत थी। लेकिन काफी प्रयास के बावजूद एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में परिजनों को मजबूरी में सामान ढोने वाले ठेले का सहारा लेना पड़ा।
गंभीर हालत में युवती को ठेले से ठूठीबारी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे सीएचसी निचलौल भेज दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गंभीर मरीज को समय पर एंबुलेंस न मिलने की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की आपातकालीन सेवा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दुर्घटना या गंभीर बीमारी की स्थिति में एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची तो मरीज की जान खतरे में पड़ सकती है।
परिजनों ने पूरे मामले की जांच कराने और जिम्मेदार व्यवस्था में सुधार की मांग की है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।