Maharajganj News : वन स्टॉप सेंटर में अचानक पहुंचे डीएम-एसपी, व्यवस्थाओं की जांच कर दिए सख्त निर्देश

    18-Aug-2026   
Total Views |

महाराजगंज। महिलाओं की सुरक्षा, सहायता एवं कल्याण को लेकर प्रशासन की सक्रियता के बीच जिलाधिकारी महराजगंज व पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को संयुक्त रूप से जनपद में संचालित 'वन स्टॉप सेंटर' (सखी) का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों द्वारा सेंटर की व्यवस्थाओं, पीड़िता पंजीयन रजिस्टर, आवासीय सुविधाओं, काउंसलिंग कक्ष, चिकित्सा सहायता व विधिक सहायता प्रणाली की गहनता से समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने सेंटर पर आने वाली महिलाओं एवं पीड़िताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सेंटर पर सहायता के लिए पहुंचने वाली महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उन्हें समयबद्ध तरीके से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सेंटर की व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने तथा महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।


मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।