महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर कोर्ट में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 32 वर्षीय बबलू चौधरी के पोखरे में डूबने की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस टीम और स्थानीय मछुआरों ने तत्काल तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका।
परिजनों के अनुसार बबलू चौधरी नाग पंचमी के पर्व पर सोमवार को ही परदेस से अपने घर वापस आए थे। घर लौटने से परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ ही देर बाद पोखरे में डूबने की खबर से खुशी मातम में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि स्थानीय मछुआरों ने करीब चार घंटे तक पोखरे में युवक की तलाश की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका था। पुलिस ने गोताखोरों को सूचना दे दी है। गोताखोरों के पहुंचने के बाद आवश्यक उपकरणों की मदद से पोखरे में सघन तलाशी अभियान चलाया जाएगा।
परिजनों के मुताबिक बबलू की पत्नी अपनी मां के घर गई थीं। इसी दौरान उन्हें पति के पोखरे में डूबने की सूचना मिली, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचीं। बबलू के छोटे-छोटे बच्चे भी हैं, जिससे परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।
तलाशी अभियान में पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय ग्रामीण और मछुआरे भी जुटे रहे। अभियान में पीसी निसार अहमद, प्रिंस चौधरी, कृष यादव, राजू, सुमित चौहान, अजय और सागरबाड़ी समेत अन्य लोग शामिल बताए गए हैं।
थानाध्यक्ष सिंदुरिया ने बताया कि गोताखोरों को सूचना दी गई है। उनके पहुंचने के बाद विशेष उपकरणों के जरिए पोखरे में तलाश कराई जाएगी। फिलहाल युवक के डूबने की आशंका के बीच तलाश जारी है। शव बरामद होने तक मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
महराजगंज। जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर कोर्ट में सोमवार को पोखरे में एक युवक के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। युवक की पहचान करीब 32 वर्षीय बबलू चौधरी पुत्र विसुन चौधरी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ स्थानीय मछुआरों ने पोखरे में तलाश शुरू कर दी।
परिजनों के अनुसार बबलू चौधरी नाग पंचमी के पर्व पर सोमवार को ही परदेस से अपने घर वापस आए थे। घर लौटने से परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ ही देर बाद पोखरे में डूबने की खबर से खुशी मातम में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि स्थानीय मछुआरों ने करीब चार घंटे तक पोखरे में युवक की तलाश की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका था। पुलिस ने गोताखोरों को सूचना दे दी है। गोताखोरों के पहुंचने के बाद आवश्यक उपकरणों की मदद से पोखरे में सघन तलाशी अभियान चलाया जाएगा।
परिजनों के मुताबिक बबलू की पत्नी अपनी मां के घर गई थीं। इसी दौरान उन्हें पति के पोखरे में डूबने की सूचना मिली, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचीं। बबलू के छोटे-छोटे बच्चे भी हैं, जिससे परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।
तलाशी अभियान में पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय ग्रामीण और मछुआरे भी जुटे रहे। अभियान में पीसी निसार अहमद, प्रिंस चौधरी, कृष यादव, राजू, सुमित चौहान, अजय और सागरबाड़ी समेत अन्य लोग शामिल रहे।