सिसवा बाजार। नगर के विभिन्न वार्डों में बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को वार्ड नंबर 24 चित्रगुप्त नगर के समाजसेवी एवं सभासद प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा ने सिसवा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सत्यम गौड़ के साथ निरीक्षण किया।
इस दौरान क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे, लो वोल्टेज, जर्जर तार एवं अन्य विद्युत समस्याओं को प्रमुखता से सामने रखा गया। अवर अभियंता सत्यम गौड़ ने समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।
सत्यम गौड़ ने कहा कि नगरवासी बिजली से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी विभाग को दें, जानकारी मिलते ही संबंधित समस्या के निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी।
प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा के प्रयास से नगर में जिन स्थानों पर बिजली संबंधी समस्याएं थीं, उनकी जानकारी विद्युत विभाग को उपलब्ध करा दी गई है। विभाग ने क्षतिग्रस्त खंभों एवं लो वोल्टेज की समस्या का जल्द समाधान किए जाने का आश्वासन दिया।
रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।