Sports News : महराजगंज की बेटियों ने दिखाया दम, राज्य स्तरीय हॉकी-टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

    19-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। छत्रपति शाहूजी महाराज स्टेडियम में मंगलवार को राज्य स्तरीय बालिका हॉकी और टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया गया। दोनों खेलों में कुल 30 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि हाकी व टेबल टेनिस के लिए अंशिका प्रजापति, आराधना राय, दुर्गावती कुमारी, अंकिता गौड़, अनामिका सिंह, ज्योति, नेहा कुमारी, गरिमा, माधुरी, साक्षी का चयन दोनों खेलों के लिए किया गया। यह राज्य स्तरीय स्पर्धा से पहले मंडलीय ट्रायल में गोरखपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जाएंगी। दोनों खेलों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अयोध्या में 20 से 22 अगस्त को होगी।

बालक वर्ग में कुश्ती का चयन ट्रायल पूर्ण: मंगलवार दोपहर बाद जिला स्टेडियम में सब जूनियर कुश्ती का चयन ट्रायल आयोजित हुआ। यह राज्य स्तरीय स्पर्धा 23 को कौशाम्बी में तय है। क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी के मुताबिक ग्रीको रोमन व फ्री स्टाइल कुश्ती में 10-10 बालकों का चयन किया गया। खेलो इंडिया के कुश्ती कोच धर्मेन्द्र के मुताबिक फ्री स्टाइल कुश्ती के लिए अंकित, प्रिंस, शिवकुमार, अभिजीत, संदीप, चमन, मो. फैज, मुकुंद तिवारी, फैजल अली बंजारा, नमन का चयन किया गया।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।