Maharajganj News : स्कूल वैन के नीचे कुचला 2 साल का मासूम, मौत के बाद मर्चरी के बाहर फूटा परिजनों का गुस्सा

    19-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम कुलदीप शर्मा पुत्र दुर्गेश की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आक्रोशित परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा किया।

बताया जा रहा है कि स्कूल वैन बच्चों को छोड़ने के बाद पुरैना से ढेकही की ओर जा रही थी। इसी दौरान मासूम वाहन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद परिजन बच्चे को उसी स्कूल वैन से संयुक्त जिला चिकित्सालय, महराजगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मर्चरी में रखवा दिया गया।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद चालक छोटेलाल पटेल निवासी पिपरिया मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी सूरज कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।