Maharajganj News : ऑपरेशन दहन के तहत 101 लीटर कच्ची शराब और 12 बीयर नष्ट, पुरंदरपुर पुलिस की कार्रवाई

    19-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत पुरंदरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 101 लीटर कच्ची शराब और 12 बीयर को नियमानुसार नष्ट कराया। नष्ट की गई शराब और बीयर की अनुमानित कीमत 7,740 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीप्तिशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई। थाना पुरंदरपुर के प्रभारी गौरव राय कन्नौजिया के नेतृत्व में हेड मोहर्रिर बजरंगी कुमार ने कार्रवाई को संपन्न कराया।

थाना पुरंदरपुर से संबंधित कुल 19 अभियोगों से न्यायालय के आदेश के अनुसार 101 लीटर कच्ची शराब और 12 बीयर के निस्तारण की कार्रवाई की गई। पुलिस ने निर्धारित नियमों का पालन करते हुए शराब को थाना परिसर में सुरक्षित तरीके से नष्ट किया।

निस्तारण की पूरी प्रक्रिया क्षेत्राधिकारी फरेंदा की निगरानी में तथा आबकारी निरीक्षक पुनीकेश कुमार और गठित कमेटी की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से पूरी की गई।

पुलिस के मुताबिक, ‘नशा मुक्त समाज’ की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से जिले में ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत इस तरह की कार्रवाई लगातार की जा रही है।


इबरार अहमद

अबरार अहमद (Ibrar Ahmad) 'आपन महराजगंज' में जिला प्रभारी (District Incharge) के रूप में कार्यरत हैं। यह जिले के समाचार कवरेज, रिपोर्टिंग टीम के मार्गदर्शन और प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दों को उठाने का कार्य करते हैं।