महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग विवादों के चलते शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में बकरी चराने, जमीनी विवाद, पुरानी रंजिश और कहासुनी को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इन मामलों में आमद फौजदारी और शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल आशंका को देखते हुए पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान खरूमा पुर टांगिया, महुअवा सर्वजीत, मलिकौरा, झामट और सैदह कविलदह सहित विभिन्न गांवों के कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी फरेंदा के मार्गदर्शन में पुरंदरपुर पुलिस टीम ने की।
अबरार अहमद (Ibrar Ahmad) 'आपन महराजगंज' में जिला प्रभारी (District Incharge) के रूप में कार्यरत हैं। यह जिले के समाचार कवरेज, रिपोर्टिंग टीम के मार्गदर्शन और प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दों को उठाने का कार्य करते हैं।