Maharajganj News : सिसवा में बच्चों का बन रहा बाल आधार, नाम-पता से लेकर मोबाइल नंबर तक होगा अपडेट

    20-Aug-2026   
Total Views |

सिसवा बाजार।
क्षेत्र के लोगों के लिए आधार से जुड़ी सुविधाओं को लेकर राहत की खबर है। नगर पालिका सिसवा बाजार के वार्ड नंबर 24 चित्रगुप्त नगर स्थित मेन मार्केट लोहा मंडी में यूनियन बैंक शाखा परिसर में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का बाल आधार बनाया जा रहा है। इसके साथ ही आधार कार्ड में फिंगर प्रिंट, नाम, पता और मोबाइल नंबर अपडेट कराने की सुविधा भी उपलब्ध है।

आधार ऑपरेटर शांतिशरण सिंह ने बताया कि यूनियन बैंक शाखा परिसर में सोमवार से शनिवार तक सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आधार से संबंधित कार्य किया जा रहा है।

बाल आधार के लिए आवश्यक दस्तावेज
0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का बाल आधार बनवाने के लिए
बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
माता या पिता का आधार कार्ड।

नाम में संशोधन के लिए
हाईस्कूल की मार्कशीट, पासपोर्ट, निर्वाचन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र अथवा अन्य वैध सरकारी दस्तावेज प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

पता संशोधन के लिए
निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक अथवा अन्य वैध सरकारी दस्तावेज आवश्यक होंगे।

वहीं, फिंगर प्रिंट और मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए फॉर्म संख्या-1 भरना होगा।

जानकारी के अनुसार यूनियन बैंक शाखा में प्रतिदिन 50 से अधिक लोगों के आधार संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। इससे क्षेत्रवासियों को आधार बनवाने और आधार कार्ड में किसी प्रकार का संशोधन कराने की सुविधा मिल रही है। सिसवा क्षेत्र के लोग निर्धारित समय पर यूनियन बैंक शाखा परिसर में पहुंचकर अपने आधार से संबंधित कार्य करा सकते हैं।


रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।