Maharajganj News : स्कूल को भी नहीं छोड़ा! रात में टूटे ताले, बर्तन और राशन पर चोरों ने किया हाथ साफ

    22-Aug-2026   
Total Views |

ठूठीबारी। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के छोटका भरवलियां गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रात में स्कूल के ऑफिस और किचन रूम का ताला तोड़कर चोर सामान लेकर फरार हो गए।

शुक्रवार की सुबह जब प्रधानाध्यापक विनय राज वर्मा विद्यालय पहुंचे तो ऑफिस व किचन का ताला टूटा देख दंग रह गए। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर फोन कर चोरी की घटना की जानकारी दी। प्रधानाचार्य विनय राज वर्मा ने बताया कि किचन रूम का ताला तोड़कर अज्ञात चोर एक बंडल थाली 30 पीस, गिलास 30 पीस, चम्मच 30 पीस व राशन चुरा ले गये।

वही 16 जुलाई 2026 को भी चोरों ने किचन का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस बाबत पुलिस क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।