Indian Railway Auto Upgradation New Rule : टिकट बुक किया था स्लीपर का, सीट मिल गई AC में! जानिए रेलवे का ये खास नियम

    22-Aug-2026   
Total Views |

Indian Railway Auto Upgradation
 New Rule : ट्रेन में सफर के लिए टिकट बुक करते समय यात्री अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से स्लीपर, थर्ड एसी या अन्य श्रेणी चुनते हैं। लेकिन कई बार सफर के दौरान पता चलता है कि टिकट जिस क्लास में बुक किया गया था, उससे ऊपर की श्रेणी में सीट मिल गई है। दरअसल, इसके पीछे रेलवे की ऑटो अपग्रेडेशन सुविधा काम करती है।

भारतीय रेलवे की Auto Upgradation सुविधा के तहत यात्री की सहमति होने पर टिकट को उपलब्धता के आधार पर ऊंची श्रेणी में अपग्रेड किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, स्लीपर का टिकट 3AC में अपग्रेड हो सकता है और इसके लिए अतिरिक्त किराया नहीं देना पड़ता।


यह सुविधा अपने आप हर यात्री को नहीं मिलती। टिकट बुक करते समय “Consider for Auto Upgradation” विकल्प चुनना होता है। इसके बाद ही अगर ऊपर की क्लास में सीट खाली है और रेलवे नियमों के तहत आप पात्र हैं तो आपका टिकट अपग्रेड किया जा सकता है। अगर आपको ऊंची श्रेणी में टिकट मिलता है तो उसके लिए अलग से ज्यादा पैसे नहीं देना होते हैं।

ऑटो अपग्रेडेशन के तहत टिकट को सामान्य स्थिति में निचली श्रेणी में नहीं भेजा जाता। हालांकि, अगर किसी वजह से ट्रेन का कोच रद्द हो जाए या बुक की गई श्रेणी उपलब्ध न हो, तो रेलवे यात्रियों के लिए परिस्थितियों के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था कर सकता है।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।