Maharajganj News : शौच के लिए गई थी महिला, अचानक फिसला पैर और समा गई गहरे पानी में

    23-Aug-2026   
Total Views |

निचलौल। ग्राम माधव नगर तुरकहिया में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। गांव में बने मानसरोवर के पास शौच के लिए गई एक महिला अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में गिर गई। आसपास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

मृतका की पहचान रतनी पत्नी स्वर्गीय हीरामन भारती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शनिवार को गांव के मानसरोवर के पास गई थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरीं।


घटना की जानकारी होते ही आसपास मौजूद लोगों ने महिला को पानी से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी कोशिश के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।