महराजगंज। धानी क्षेत्र के लोगों को अब महराजगंज मुख्यालय तक आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए धानी बाजार से फरेन्दा होते हुए महराजगंज मुख्यालय तक नई उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है।
नई बस सेवा का शुभारंभ विधायक वीरेंद्र चौधरी ने किया। उन्होंने बस को हरी झंडी दिखाकर महराजगंज के लिए रवाना किया। बस सेवा शुरू होने से धानी और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को अब महराजगंज मुख्यालय तक पहुंचने के लिए सीधी सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी।
नयी बस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और सरकारी कामकाज के सिलसिले में महराजगंज आने जाने वाले लोगों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। लम्बे समय से क्षेत्र के लोगों द्वारा बेहतर परिवहन सुविधा की मांग की जा रही थी।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा और आवागमन को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। नई रोडवेज बस सेवा शुरू होने से धानी और आसपास के गांवों के लोगों को महराजगंज मुख्यालय से सीधा जुड़ाव मिलेगा।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।