DL Photo Update Rules : DL की फोटो पुरानी है तो हो जाएं सावधान, चेकिंग के दौरान आ सकती है दिक्कत ! ऐसे बदलें फोटो

Total Views |
DL Photo Update Rules : ड्राइविंग लाइसेंस हर वाहन चालक के लिए जरूरी दस्तावेज है। सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक पुलिस द्वारा लाइसेंस मांगे जाने पर उसे दिखाना अनिवार्य होता है। ऐसे में अगर आपके DL पर लगी फोटो बहुत पुरानी है या वर्तमान चेहरे से ठीक से मेल नहीं खाती, तो पहचान को लेकर परेशानी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए वाहन चालकों को DL की फोटो को लेकर जानकारी दी है। विभाग के मुताबिक, अगर ड्राइविंग लाइसेंस पर लगी फोटो पुरानी हो गई है तो RTO कार्यालय जाने से पहले यह जांच लेना चाहिए कि संबंधित राज्य में फोटो अपडेट करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है या नहीं।

ऐसे ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं DL की फोटो

अगर आपके राज्य में ऑनलाइन फोटो अपडेट की सुविधा उपलब्ध है, तो इसके लिए ये स्टेप्स फॉलो किए जा सकते हैं -

* फोटो बदलने के लिए सबसे पहले Parivahan Sewa की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
* फिर ऑनलाइन सर्विस में जाकर Driving Licence Related Serivces चुनें।
* इसके लिए अपने राज्य का नाम चुनें और Serives on DL के ऑप्शन पर क्लिक करें।
* फिर DL नंबर और DOB डाले, अपने लाइसेंस से जुड़ी जानकारी देखें।
* इसके बाद Aadhar Authentication का प्रोसेस पूरा करें।
* अब फोटो क्यों बदलनी है, इसका कारण बताएं।
* उपलब्ध प्रक्रिया के अनुसार नई फोटो अपडेट करें।
* निर्धारित शुल्क का भुगतान कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

राज्य के नियमों का रखें ध्यान

ड्राइविंग लाइसेंस में फोटो या अन्य जानकारी अपडेट करने की प्रक्रिया हर राज्य में अलग हो सकती है। इसलिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले परिवहन विभाग की वेबसाइट पर अपने राज्य से संबंधित नियम और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी जरूर जांच लें।

ड्राइविंग लाइसेंस क्यों है जरूरी?

सार्वजनिक सड़कों पर पर वाहन चलाने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। अगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस है तो इससे यह पता चलता है कि आपने सारे जरूरी टेस्ट पास किए हैं। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग पहचान के तौर पर भी किया जाता है।


शिवानी श्रीवास्तव

शिवानी श्रीवास्तव (Shivani Srivastava) 'आपन महराजगंज' में सहायक संपादक (Assistant Editor) के पद पर कार्यरत हैं। यह संपादकीय कार्यों, समाचारों के संपादन और पोर्टल की कंटेंट टीम में अपनी भूमिका निभाती हैं।