Maharajganj News : शराब के नशे में युवक की सनक, अपनी ही मोटरसाइकिल फूंक डाली

    03-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के स्टेट तिराहे पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने कथित रूप से शराब के नशे में अपनी ही मोटरसाइकिल में आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल आग पर काबू पाकर संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।

जानकारी के अनुसार, आज यानी 03 अगस्त 2026 को करीब सवा 2 बजे पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि स्टेट तिराहा पर एक व्यक्ति अपनी बाइक में आग लगा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि सुरेश प्रसाद मद्धेशिया पुत्र मुनीम प्रसाद, निवासी स्टेट तिराहा सिसवा बाजार, शराब के नशे में अपनी मोटरसाइकिल (संख्या UP53AN2476) में आग लगा चुका था।

मौके पर मौजूद पुलिस बल ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आग को तुरंत बुझा दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में मोटरसाइकिल आंशिक रूप से जल गई, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि घटना के बाद स्थिति पूरी तरह सामान्य है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जानकारी दर्ज कर ली है।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।