Bollywood News : बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' में निभाए जा रहे शूर्पणखा के किरदार को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ दर्शकों ने उनके नए अवतार की सराहना की, जबकि कई लोगों ने उनके कॉस्ट्यूम और स्टाइलिंग पर सवाल उठाए।
रविवार को 'एचटी सिटी मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स' में पति और निर्माता जैकी भगनानी के साथ पहुंचीं रकुल से जब इस ट्रोलिंग को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में अपना पक्ष रखा।
रकुल ने कहा कि दर्शकों ने अब तक फिल्मों और टीवी धारावाहिकों के जरिए जो छवि देखी है, वही उनकी धारणा बन गई है। लेकिन पौराणिक ग्रंथों में शूर्पणखा का वर्णन अलग तरीके से मिलता है। उनके अनुसार, शास्त्रों में शूर्पणखा को लंका की सबसे सुंदर महिला बताया गया है और फिल्म में उनका लुक उसी विवरण को आधार बनाकर तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा कि यह डिज़ाइन आधुनिक फैशन से प्रेरित नहीं है, बल्कि पौराणिक पुस्तकों में उपलब्ध तथ्यों और शोध के आधार पर बनाया गया है।
बता दें कि निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, अरुण गोविल राजा दशरथ और लारा दत्ता कैकेयी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग इस साल दिवाली पर और दूसरा भाग अगले साल दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में आएगा।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।