आनंदनगर। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) राजीव नायक के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में आनंद नगर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। स्थानीय शोरूम में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें सम्मानित करते हुए नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि राजीव नायक ने अपने कार्यकाल में सरल, सौम्य और जनहितैषी कार्यशैली से लोगों का विश्वास जीता। उन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों और मधुर व्यवहार से लोगों के बीच विशेष पहचान बनाई। सभी ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका स्नेह और मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
समारोह में नगर पंचायत आनंद नगर की अध्यक्षा विजयलक्ष्मी जायसवाल, रवींद्र बहादुर चौधरी "बबलू", शिवकुमार नायक, धीरज नायक (जूनियर अभियंता, सिंचाई विभाग), राकेश नायक, सभासद गौतम पटवा, अजय लोहिया, रिंकू श्रीवास्तव, रवींद्र गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, भारत, श्याम्पू यादव, राकेश सिंह, अजीत लाल श्रीवास्तव, रूप (अज्जू भैया), शुभम नायक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने राजीव नायक के उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।