UP News : गोरखपुर-महराजगंज कनेक्शन वाला चोरी गैंग पुलिस की गिरफ्त में, 2 बाइक और 5 मोबाइल बरामद

    04-Aug-2026   
Total Views |

गोरखपुर।
कैम्पियरगंज थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुज यादव उर्फ गोलू निवासी ककराखोर (थाना बेलीपार), चन्दन यादव निवासी तेनुआ (थाना गीडा), प्रिंस विश्वकर्मा निवासी पटे चौराहा (थाना पनियरा, महराजगंज) तथा किशन विश्वकर्मा निवासी ककराखोर (थाना बेलीपार, गोरखपुर) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कैम्पियरगंज में मु0अ0सं0 401/2026 के तहत धारा 2(30) एवं 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अनुज यादव उर्फ गोलू के विरुद्ध पूर्व से भी चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संजय गौतम, कांस्टेबल अजीत यादव, वीरेन्द्र यादव, महेन्द्र तिवारी एवं आरक्षी अमित सिंह की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।


मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।