Maharajganj News : रेप केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    05-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस ने बलात्कार के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 189/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 एवं 115(2) में नीरज पाण्डेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नीरज पाण्डेय पुत्र ओमकार पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस का कहना है कि जनपद में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।