महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 16 शीशी अवैध 'बंटी-बबली' शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को नियमित चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 16 शीशी अवैध शराब बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना चौक में मु0अ0सं0-134/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।