Sports News : राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में महराजगंज का जलवा, 26 पदक विजेता खिलाड़ियों को डीएम ने किया सम्मानित

    05-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज । राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने वाले 26 पदक विजेता खिलाड़ियों को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजित सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि महराजगंज में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जिले के खिलाड़ी लगातार राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीत रहे हैं, जो पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा।

समारोह में जिला विकास अधिकारी, इंडिपेंडेंस स्कूल एलायंस के अध्यक्ष दशरथ गुप्ता, हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज के प्रबंधक सलीम खान, प्रशिक्षक आदित्य जायसवाल, रियाज अली, आकाश चौधरी, सौजन्य स्नेह प्रियदर्शी, फराज अहमद तथा खिलाड़ियों के अभिभावक उपस्थित रहे।

जिला सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदकजीतने वाले खिलाड़ियों में श्रीजा थापा, रूही गुप्ता, अधीश साहनी, अंशिका श्रीवास्तव, दिव्यांश गुप्ता, अन्मेश प्रताप सिंह, अनिकेश चौरसिया, श्रीजय पटेल, अधिश्री शुक्ल, अरना गुप्ता, अरूज वत्स एवं नीलू पाण्डेय शामिल हैं।

रजत पदक विजेताओं में रिशु प्रजापति, गौरी पटेल, स्वास्तिका शर्मा, आभ्र गुप्ता, आराध्या पटेल, जुबेर अहमद एवं सत्यम मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।

कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में वीर पांडेय, अंकित चौहान, प्रिंस वर्मा, अरशद अली, राजनंदिनी वर्मा, अंशिका पटेल एवं नीतू यादव शामिल रहे सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।